छत्तीसगढ़: प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, 125 अधिकारियों के तबादले
छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया है। राज्य में 125 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसके तहत कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए हैं।
इस तबादला सूची में जिला प्रशासन से लेकर मंत्रालय स्तर तक के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।






