Janadesh 36garh News
November 2, 2026
  • होम
  • अबाउट
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • संपादकीय व विचार
  • कांटेक्ट

Type and hit Enter to search

Janadesh 36Garh News
Janadesh 36garh News
  • होम
  • अबाउट
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • संपादकीय व विचार
  • कांटेक्ट
कोरबा

कोरबा के विकास को नई उड़ान, 24 करोड़ से अधिक के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

Janadesh
October 18, 2026 5 Mins Read

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया भूमिपूजन, बोले- कोरबा को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हमारा लक्ष्य


कोरबा, 18 अक्टूबर 2026। कोरबा शहर की सड़कों को बेहतर बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने रविवार को कोसाबाड़ी चौक में आयोजित कार्यक्रम में शहर के प्रमुख मार्गों और विभिन्न वार्डों की 20 सड़कों के निर्माण, डामरीकरण एवं मरम्मत कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों पर लगभग 24 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इन सड़क कार्यों के पूरा होने से शहरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रमुख मार्गों और वार्डों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने से यातायात व्यवस्था को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

सामूहिक प्रयासों से बदलेगी कोरबा की तस्वीर: मंत्री देवांगन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर बनाना सभी का साझा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की स्वीकृति से कोरबा क्षेत्र में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से कई कार्य निर्माणाधीन हैं, जबकि अन्य कार्य निविदा प्रक्रिया में हैं।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। नगर निगम क्षेत्र में डीएमएफ के माध्यम से 90 प्रतिशत से अधिक सड़कों का डामरीकरण कराया जा रहा है। भूमिपूजन किए गए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने इन कार्यों को एक माह में पूरा करने का लक्ष्य बताया, वहीं नगर निगम आयुक्त ने सभी स्वीकृत सड़क कार्यों को आगामी डेढ़ माह में पूर्ण करने की समय-सीमा की जानकारी दी।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान चरण में शामिल नहीं हो पाई सड़कों को भी आगामी दिनों में स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि शहर के सभी क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

डीएमएफ की राशि से विकास कार्यों को मिलेगा बढ़ावा

मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के माध्यम से खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कोरबा में डीएमएफ की राशि का उपयोग शहर और जिले की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण और डामरीकरण के अलावा कोहड़िया-ढेंगुर क्षेत्र में छठ घाट, नहर मार्ग से बरमपुर चौक तक बायपास सड़क, उरगा सड़क तथा सीएसईबी चौक से कोसाबाड़ी चौक तक गौरव पथ जैसे कार्य भी प्रस्तावित हैं।

इन 20 सड़कों का होगा निर्माण और डामरीकरण

भूमिपूजन के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर विभिन्न वार्डों की सड़कों तक कुल 20 कार्यों को शामिल किया गया। इनमें प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं:

  1. सुनालिया ब्रिज से पावर हाउस रोड फाटक अंडरब्रिज तक सड़क कार्य — 112.55 लाख रुपये।
  2. पावर हाउस रोड फाटक से पुराना बस स्टैंड अंडरब्रिज तक — 156.90 लाख रुपये।
  3. जैन चौक से घंटाघर तक — 125 लाख रुपये।
  4. घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक तक — 199 लाख रुपये।
  5. सुराकछार बस्ती, वार्ड क्रमांक 66 में पीतांबर तंवर के घर के पास से बलगी खदान मार्ग तक — 25 लाख रुपये।
  6. सेमीपाली चौक से पीपल चौक होते हुए सालियाभांठा मार्ग की ओर, वार्ड क्रमांक 55 — 20 लाख रुपये।
  7. सुनालिया ब्रिज स्टेशन रोड से तुलसी मार्ग और मुरारका गली होते हुए सीतामढ़ी मुख्य मार्ग तक — 87.75 लाख रुपये।
  8. डीडीएम से लालूराम कॉलोनी होते हुए मेन रोड से बस स्टैंड तक — 163.73 लाख रुपये।
  9. सुनालिया ब्रिज से तुलसी नगर बायपास रोड तक — 198.54 लाख रुपये।
  10. सुभाष चौक से सब स्टेशन तक — 97.80 लाख रुपये।
  11. नेहरू नगर, वार्ड क्रमांक 24 में सड़क डामरीकरण — 55 लाख रुपये।
  12. पोड़ीबहार चर्च से लक्की बिग बास्केट मोड़ तक, वार्ड क्रमांक 32 — 165.10 लाख रुपये।
  13. कलेक्ट्रेट एटीएम से बैगिनडभार आंगनबाड़ी तक — 66.18 लाख रुपये।
  14. सरदार पटेल नगर के आवासीय क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 58 में सड़क कार्य — 150 लाख रुपये।
  15. सरदार पटेल नगर के व्यावसायिक क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 58 में सड़क कार्य — 145 लाख रुपये।
  16. लालघाट बालको, वार्ड क्रमांक 38 में चेकपोस्ट से रिस्दा चौक तक बीटी रोड निर्माण — 120 लाख रुपये।
  17. रिस्दा चौक से गायत्री मंदिर तक, वार्ड क्रमांक 39 एवं 40 में बीटी रोड निर्माण — 180 लाख रुपये।
  18. प्रेम नगर मुख्य मार्ग से कपाटमुड़ा डिपरापारा बस्ती तक, वार्ड क्रमांक 64 सड़क सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत — 138.07 लाख रुपये।
  19. सीएसईबी चौक से टीपी नगर चौक तक — 180 लाख रुपये।
  20. राजीव नगर, वार्ड क्रमांक 49 के विभिन्न स्थानों पर डामरीकरण — 35 लाख रुपये।

इन कार्यों के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों के साथ-साथ आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का किया उल्लेख

मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, सुकन्या समृद्धि योजना और लखपति दीदी योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से गरीबों, किसानों और महिलाओं को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की किसान कर्जमाफी, लंबित बोनस भुगतान, धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि, श्रीरामलला दर्शन योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि और महतारी वंदन योजना का भी जिक्र किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी पहलों को याद किया।

महापौर और कलेक्टर ने भी रखे विचार

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि शहर की सड़कों के डामरीकरण से नागरिकों को आवागमन में अधिक सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शहर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों, स्वीकृत निर्माण कार्यों और डीएमएफ से प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आवागमन को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा कि सभी स्वीकृत सड़क कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम में नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जनप्रतिनिधि, एमआईसी सदस्य, पार्षद और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

Share Article

Follow Me Written By

Janadesh

Other Articles

Previous

नवरात्रि का आठवां दिन आज, माँ महागौरी की पूजा-अर्चना से भक्तों को मिलता है सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद

Next

रावण का अहंकार उसकी हार का कारण बना—मंत्री लखन लाल देवांगन, कोरबा में हर्षोल्लास के साथ मना विजयादशमी पर्व

Next
October 22, 2026

रावण का अहंकार उसकी हार का कारण बना—मंत्री लखन लाल देवांगन, कोरबा में हर्षोल्लास के साथ मना विजयादशमी पर्व

Previous
October 18, 2026

नवरात्रि का आठवां दिन आज, माँ महागौरी की पूजा-अर्चना से भक्तों को मिलता है सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद

Related Posts

RAJYA UTSAV CHHATTISGARH 2026
कोरबा
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस: कोरबा में 2 नवंबर को भव्य ‘राज्योत्सव’ का आयोजन, लोकगायक सुनील सोनी की प्रस्तुति रहेगी खास
Janadesh
November 1, 2026
Breaking news, cg latest hindi news, cg latest news today, CG राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, chhattisgarh news, Daily News, hindi news, India News, raipur
छत्तीसगढ़
CG राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह और संजू देवी को गुण्डाधुर सम्मान; देखें सभी 36 विजेताओं की पूरी सूची
Janadesh
November 1, 2026
1 नवंबर से बिना सेव किए नंबर पर भी दिखेगा नाम
राष्ट्रीय
सावधान! अब अनजान नंबर छिपा नहीं पाएंगे अपनी पहचान, 1 नवंबर से स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम
Janadesh
October 31, 2026
cm chhattisgarh
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, डीए और डीआर में 2% की वृद्धि
Janadesh
October 30, 2026

“राजनीति के गलियारों से लेकर गांव की चौपाल तक, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर का सबसे भरोसेमंद ठिकाना— जनादेश 36गढ़।”

Recent

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस: कोरबा में 2 नवंबर को भव्य ‘राज्योत्सव’ का आयोजन, लोकगायक सुनील सोनी की प्रस्तुति रहेगी खास
November 1, 2026
CG राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह और संजू देवी को गुण्डाधुर सम्मान; देखें सभी 36 विजेताओं की पूरी सूची
November 1, 2026

Categories

accident 2
अंतरराष्ट्रीय 2
अपराध 1
कोरबा 28

Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026, All Rights Reserved.