CG राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह और संजू देवी को गुण्डाधुर सम्मान; देखें सभी 36 विजेताओं की पूरी सूची
रायपुर: संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026 के विजेताओं की घोषणा की। इस वर्ष कुल 36 हस्तियों को विभिन्न श्रेणियों में प्रतिष्ठित राज्य पुरस्कारों के लिए चुना गया है।

🏆 राज्य अलंकरण सम्मान 2026: एक नजर में
📌 प्रमुख श्रेणियों और विभूतियों की सूची
1. समाज सेवा, उत्थान एवं सहकारिता
- शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान (आदिवासी सामाजिक चेतना): श्री डुमन लाल ध्रुव (धमतरी)
- यति यतनलाल सम्मान (अहिंसा एवं गौरक्षा): विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी (दुर्ग)
- मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान): लोक आस्था सेवा संस्थान / सुश्री लता नेताम (गरियाबंद)
- गुरु घासीदास सामाजिक चेतना सम्मान: श्री सुखचंद भास्कर (कबीरधाम)
- ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार (सहकारिता): श्री धनसिंह बघेल, प्राथमिक कुडुक मछुआ सहकारी समिति, चित्रकोट (बस्तर)
- महाराजा अग्रसेन सम्मान (सामाजिक समरसता): श्री बाबूलाल अग्रवाल (रायगढ़)
- पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान (सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उपलब्धि): श्री तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान, नेहरू नगर (बिलासपुर)
2. कला, साहित्य, भाषा एवं संस्कृति
- हबीब तनवीर सम्मान (रंगकर्म/नाटक): डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर (रायपुर)
- पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान (हिन्दी साहित्य): डॉ. बिहारीलाल साहू (रायगढ़)
- चक्रधर सम्मान (शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य): डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति (रायपुर)
- दाऊ मंदराजी सम्मान (लोक नाट्य एवं लोक शिल्प): श्रीमती रेखा जलक्षत्री (रायपुर)
- लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान (छत्तीसगढ़ी लोकगीत): श्रीमती साधना यादव (दुर्ग)
- देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार: श्री सी.एल. रात्रे (रायपुर)
- खुमान साव सम्मान (छत्तीसगढ़ी लोक संगीत): श्री चंद्रभूषण वर्मा (रायपुर)
- लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार (आंचलिक साहित्य): श्री दुर्गा प्रसाद पारकर (दुर्ग)
- संत रविदास सम्मान (सामाजिक समानता और काव्य): श्री जगदीश प्रसाद देशमुख (बालोद)
- डॉ. तीजन बाई सम्मान (पंडवानी कला): श्री चेतन लाल देवांगन (दुर्ग)
3. पत्रकारिता एवं रचनात्मक लेखन
- चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पुरस्कार (हिन्दी प्रिंट मीडिया): श्री प्रमोद कुमार साहू (रायपुर)
- चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पुरस्कार (इलेक्ट्रॉन्क मीडिया): श्री वरुण सखाजी एवं सुश्री रसिका पाण्डेय (संयुक्त रूप से, रायपुर)
- मधुकर खेर स्मृति पुरस्कार (अंग्रेजी प्रिंट मीडिया): श्री शिशिर राय चौधरी (रायपुर)
- पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान: श्री अनंत विजय (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश)
4. खेल, कृषि, चिकित्सा और अन्य क्षेत्र
- गुण्डाधूर सम्मान (खेल – उत्कृष्ट प्रदर्शन): सुश्री संजू देवी (कोरबा)
- महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान (खेल): श्री टोमन कुमार (बालोद)
- डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार (कृषि): श्री पुन्नी दास भट्ट (कबीरधाम)
- धन्वन्तरि सम्मान (आयुर्वेद चिकित्सा एवं शोध): डॉ. दिनेश कुमार नाग (धमतरी)
- श्रीमती बिलासाबाई केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार: श्री प्रदीप कुमार सोनी (बालोद)
- राजेश्री महंत वैष्णवदास जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान: डॉ. बहुरन सिंह पटेल (रायपुर)
- डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान: श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल / श्री सी. श्रीनिवास (नवा रायपुर)
- पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान (अपराध अनुसंधान): श्री सुरेश कुमार ध्रुव , उप पुलिस अधीक्षक (रायपुर)
- माता बहादुर कलारिन सम्मान (नारी उत्थान/संघर्ष): श्रीमती बुलबुल बैद्या (कांकेर)
- बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान (विधि): श्री कौस्तुभ शुक्ला (दिल्ली) एवं श्री हेमन्त कुमार मिश्र (रायपुर)
- चेंदरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार: श्री सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय (कबीरधाम)
पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सभी चयनित विभूतियों को बधाई देते हुए कहा कि ये सम्मान प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
पत्रकार वार्ता के अवसर पर संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संचालक संस्कृति विभाग डॉ. संजय कन्नौजे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।