यूपीआई भुगतान पर MDR शुल्क की डेडलाइन दिवाली तक बढ़ी, व्यापारियों को बड़ी राहत
त्योहारी सीजन और व्यापारियों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बड़ा कदम उठाया है।। सरकार ने यूपीआई (UPI) लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। पहले यह शुल्क 15 अक्टूबर से लागू होने की चर्चा थी, लेकिन अब इसे आगामी दिवसों (दिवाली तक) तक टाल दिया गया है। इस फैसले से देश भर के छोटे-बड़े दुकानदारों को त्योहारी सीजन में बड़ी राहत मिली है।