कोरबा : चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ के मद्देनजर 29 अक्टूबर को शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश के संबंध में आदेश।
चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 29 अक्टूबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश का आदेश जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के चलते यह एहतियाती कदम उठाया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से भी मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
