राज्योत्सव 2026: 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भव्य आयोजन, देखिए किस जिले में कौन बनेगा मुख्य अतिथि!
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष राज्योत्सव 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस बार 2 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जिलों में कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आइए जानते हैं प्रमुख जिलों में कौन होंगे मुख्य अतिथि:
🌟 प्रमुख जिलों के मुख्य अतिथि विवरण
| जिला | मुख्य अतिथि |
| बिलासपुर | अरुण साव (डिप्टी सीएम) |
| दुर्ग | विजय शर्मा (डिप्टी सीएम) |
| कोरबा | लखनलाल देवांगन (उद्योग मंत्री) |
| सरगुजा | रामविचार नेताम (कृषि मंत्री) |
| रायगढ़ | ओपी चौधरी (वित्त मंत्री) |
| कांकेर | केदार कश्यप (वन मंत्री) |
| जशपुर | श्याम बिहारी जायसवाल (स्वास्थ्य मंत्री) |
| जांजगीर-चांपा | तोखन साहू (केंद्रीय राज्यमंत्री) |
| राजनांदगांव | गजेन्द्र यादव (स्कूल शिक्षा मंत्री) |
| सूरजपुर | लक्ष्मी राजवाड़े(महिला बाल विकास मंत्री) |
| गरियाबंद | टंकराम वर्मा(राजस्व मंत्री) |
| राजनांदगांव | गजेन्द्र यादव(स्कूल शिक्षा मंत्री) |
| खैरागढ़-छुईखदान-गंडई | दयालदास बघेल(खाद्य मंत्री) |
| धमतरी | अजय चंद्राकर (विधायक) |
इस वर्ष के आयोजनों में ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ को मुख्य थीम बनाया गया है, जिसके तहत स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनियों के जरिए प्रदेश की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, 1 से 3 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में प्रमुख शासकीय भवनों पर आकर्षक रोशनी (लाइटिंग) भी की जाएगी।