Janadesh 36garh News
November 1, 2026
  • होम
  • अबाउट
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • संपादकीय व विचार
  • कांटेक्ट

Type and hit Enter to search

Janadesh 36Garh News
Janadesh 36garh News
  • होम
  • अबाउट
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • संपादकीय व विचार
  • कांटेक्ट
कोरबा

कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन की अपील—’आशीर्वाद का दीया’ जलाकर बनाएं विकसित भारत का संकल्प

Janadesh
September 16, 2026 2 Mins Read

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील  

कोरबा, 15 सितंबर 2026 — प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। इस भावनात्मक जनअभियान की शुरुआत से पहले कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन ने आज दर्री मुख्य मार्ग पहुंचकर मिट्टी के दीये खरीदे और आम नागरिकों से भी इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की।  

मिट्टी के दीये खरीदते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि माटी का यह छोटा सा दीपक केवल रोशनी का माध्यम नहीं है, बल्कि इसमें करोड़ों देशवासियों की भावनाएं, विश्वास और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा के प्रति सम्मान का भाव जुड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश और समाज की सेवा को समर्पित किए हैं। उनके नेतृत्व में देश ने विकास और आत्मविश्वास की नई दिशा हासिल की है।  

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे जब कोरबा सहित देशभर के घर-आंगन में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलेगा, तब हजारों-लाखों दीपक मिलकर जनभावनाओं के एक बड़े प्रकाश में बदल जाएंगे। यह प्रकाश सेवा, सुशासन, विश्वास और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प का प्रतीक बनेगा।  

मंत्री श्री देवांगन ने नागरिकों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि “17 सितंबर की शाम अपने घर-आंगन में एक दीया जरूर जलाएं। यह दीया प्रधानमंत्री जी के प्रति आपके स्नेह, उनके 25 वर्षों के सेवा समर्पण के लिए आपके आभार और विकसित भारत के संकल्प के प्रति आपके विश्वास का प्रतीक बनेगा।”  

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का संकल्प है। जब समाज का हर वर्ग इसमें अपनी सहभागिता निभाएगा, तभी सेवा और संकल्प की यह भावना और मजबूत होगी। उन्होंने कोरबा के नागरिकों से बड़ी संख्या में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर इस अभियान को यादगार बनाने का आग्रह किया।  

इस अवसर पर श्री प्रफुल्ल तिवारी, श्री मनोज लहरे, एमआईसी सदस्य श्री नरेंद्र देवांगन, श्री तुलसी ठाकुर, पार्षद श्री मुकुंद कंवर, श्री भूपेंद्र साहू, श्री भुवनेश्वर दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

Share Article

Follow Me Written By

Janadesh

Other Articles

Previous

कोरबा में हरितालिका तीज: सी.एस.ई.बी कॉलोनी में महिलाओं ने की भगवान शिव-पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना

Next

सुख, समृद्धि और संतान-सुख प्रदान करता है ज्येष्ठागौरी व्रत

Next
September 20, 2026

सुख, समृद्धि और संतान-सुख प्रदान करता है ज्येष्ठागौरी व्रत

Previous
September 15, 2026

कोरबा में हरितालिका तीज: सी.एस.ई.बी कॉलोनी में महिलाओं ने की भगवान शिव-पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना

Related Posts

1 नवंबर से बिना सेव किए नंबर पर भी दिखेगा नाम
राष्ट्रीय
सावधान! अब अनजान नंबर छिपा नहीं पाएंगे अपनी पहचान, 1 नवंबर से स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम
Janadesh
October 31, 2026
cm chhattisgarh
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, डीए और डीआर में 2% की वृद्धि
Janadesh
October 30, 2026
TOLL PLAZA , LOCAL PASS. NHAI NEWS , FASTAG NEWS
राष्ट्रीय
1 नवंबर से लागू होंगे नए FASTag नियम: सफर होगा आसान या जेब पर पड़ेगा असर? जानें पूरी डिटेल्स
Janadesh
October 29, 2026
रायपुर : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में रायपुर में जनसुनवाई, 28 प्रकरणों की सुनवाई
छत्तीसगढ़
रायपुर: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में जनसुनवाई, 28 मामलों पर हुई सुनवाई
Janadesh
October 29, 2026

“राजनीति के गलियारों से लेकर गांव की चौपाल तक, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर का सबसे भरोसेमंद ठिकाना— जनादेश 36गढ़।”

Recent

सावधान! अब अनजान नंबर छिपा नहीं पाएंगे अपनी पहचान, 1 नवंबर से स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम
October 31, 2026
छत्तीसगढ़: दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, डीए और डीआर में 2% की वृद्धि
October 30, 2026

Categories

accident 2
अंतरराष्ट्रीय 2
अपराध 1
कोरबा 27

Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026, All Rights Reserved.