हिन्दी हमारी संस्कृति,हमारी पहचान,हमारा अभिमान हिन्दी पक्षोत्सव के अंतर्गत श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के भारतीय भाषा मंच द्वारा हिंदी दिवस 14 सितंबर के अवसर पर हिंदी भाषा के प्रोत्साहन एवं जन-जन में हिंदी के प्रति सकारात्मक निर्माण हेतु 14 से 28 सितंबर तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में”इंडिया नहीं भारत”विषय पर निबंध प्रतियोगिता रचनात्मक गतिविधियों में कविता एवं संस्मरण विधा का आयोजन किया गया। जिसमें अपनी प्रतिभागिता देकर प्रतिभागियों ने विशेष रुचि का प्रदर्शन किया ।

निबंध प्रतियोगिता में तस्मिया अंसारी बी.काम.पंचम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान एवं शाहीन परवीन बी.एड.अंतिम वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसी श्रृंखला में कविता प्रतियोगिता में अलवीरा बानो बीकॉम पंचम सेमेस्टर प्रथम स्थान दीपशिखा सिंह बी. ए
पंचम सेमेस्टर द्वितीय स्थान संस्मरण प्रतियोगिता में तस्मिया अंसारी बीकॉम पंचम सेमेस्टर ,बरखा निशा सिंह बी.एड अंतिम प्रथम दय एवं साधना पटेल बी.ए.पंचम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।अग्रसेन शिक्षण समिति अध्यक्ष श्री गोपाल अग्रवाल ,सचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मनोज कुमार झा ,हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ ऊषी बाला गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ.प्रशांत सिंह राजपूत ,डॉ.संतोष कहार ,श्री राजेश प्रकाश एक्का ,श्रीमती रोनिता दास ,डॉ.पियाधर पैकरा ,श्रीमती इंदु उपासना साहू ,श्रीमती चंद्रावती सेंगर सहायक प्राध्यापक उपस्थित हुए।