Janadesh 36garh News
October 1, 2026
  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • संपादकीय व विचार
  • कांटेक्ट

Type and hit Enter to search

Janadesh 36Garh News
Janadesh 36garh News
  • होम
  • अबाउट
  • कोरबा
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • संपादकीय व विचार
  • कांटेक्ट
छत्तीसगढ़

देश-दुनिया के सामने बस्तर की बदलती तस्वीर पेश करें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स: राज्यपाल रमेन डेका

Janadesh
October 1, 2026 2 Mins Read
17 Views
0 Comments

रायपुर, 01 अक्टूबर 2026

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने दिल्ली से आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के एक दल से चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी व विकास योजनाओं को गति मिली है। उन्होंने रेखांकित किया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं का तेज़ी से विस्तार हो रहा है, जबकि कौशल विकास के ज़रिए युवाओं को रोज़गार के नए अवसर दिए जा रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि विकास कार्यों से स्थानीय लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और डर का माहौल खत्म हो रहा है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बस्तर की इस बदलती और सकारात्मक तस्वीर को देश-दुनिया तक पहुँचाने में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं I

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए 41 दिल्ली के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के बाद आए व्यापक बदलाव, पर्यटन और स्थानीय जीवन का प्रत्यक्ष अनुभव किया। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि 5 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुँच रखने वाला यह दल, 3 दिनों तक बस्तर के अंदरूनी व पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहा। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया और मीडिया से मिली बदलाव की खबरों की जमीनी हकीकत परखी।

इन्फ्लुएंसर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता और शांति ने उन्हें बेहद प्रभावित किया। क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी में सुधार, पुनर्वास और रोज़गार के प्रयास स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। उम्मीद से अधिक सकारात्मक बदलाव देखकर उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से बस्तर की इस नई और शांत छवि को देश-दुनिया तक पहुँचाएंगे, ताकि पुरानी भ्रांतियाँ दूर हों और पर्यटन को बढ़ावा मिले।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि बस्तर के बच्चों में शिक्षा के प्रति नया उत्साह जगा है और जो बच्चे पहले स्कूल से दूर थे, वे अब नियमित जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं से अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं और विकास पहुँच रहा है। पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे ने बताया कि इन्फ्लुएंसर्स का यह दल बस्तर की बदलती तस्वीर को डिजिटल माध्यमों पर साझा करेगा। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share Article

Follow Me Written By

Janadesh

Other Articles

Previous

महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की उच्चस्तरीय बैठक

Previous
October 1, 2026

महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की उच्चस्तरीय बैठक

Related Posts

छत्तीसगढ़
देश-दुनिया के सामने बस्तर की बदलती तस्वीर पेश करें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स: राज्यपाल रमेन डेका
Janadesh
October 1, 2026
राष्ट्रीय
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की उच्चस्तरीय बैठक
Janadesh
October 1, 2026
छत्तीसगढ़
“मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।”
Janadesh
October 1, 2026
खेल
गिल के तूफानी दोहरे शतक से भारत की ऐतिहासिक जीत, वेस्टइंडीज 8 विकेट से परास्त
Janadesh
October 1, 2026

“राजनीति के गलियारों से लेकर गांव की चौपाल तक, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर का सबसे भरोसेमंद ठिकाना— जनादेश 36गढ़।”

Recent

देश-दुनिया के सामने बस्तर की बदलती तस्वीर पेश करें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स: राज्यपाल रमेन डेका
October 1, 2026
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की उच्चस्तरीय बैठक
October 1, 2026

Categories

accident 2
अंतरराष्ट्रीय 1
अपराध 1
कोरबा 17

Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026, All Rights Reserved.