Janadesh 36garh News
November 2, 2026
  • होम
  • अबाउट
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • संपादकीय व विचार
  • कांटेक्ट

Type and hit Enter to search

Janadesh 36Garh News
Janadesh 36garh News
  • होम
  • अबाउट
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • संपादकीय व विचार
  • कांटेक्ट
कोरबा

रावण का अहंकार उसकी हार का कारण बना—मंत्री लखन लाल देवांगन, कोरबा में हर्षोल्लास के साथ मना विजयादशमी पर्व

Janadesh
October 22, 2026 2 Mins Read

रावण के पुतले के दहन के साथ कोरबा के लाल मैदान में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व

विजयादशमी के पावन पर्व पर लाल मैदान में भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ , हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह को मंत्री श्री देवांगन ने विजयादशमी की बधाई दी।

अहंकार त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि त्रेतायुग में रावण ने अहंकार के कारण माता सीता का हरण किया था। परिजनों द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद उसने अहंकार नहीं त्यागा, जिसके परिणामस्वरूप उसकी लंका का सर्वनाश हुआ और वह प्रभु श्रीराम के हाथों मारा गया। उन्होंने उपस्थित जनों को संदेश दिया कि मनुष्य को अपने अहंकार को छोड़कर हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री श्री देवांगन ने आवासीय कॉलोनी से निकाली गई भगवान श्रीराम-लक्ष्मण की झांकी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने रावण का पुतला तैयार करने वाले कर्मठ कारीगरों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

भव्य आतिशबाजी और 120 फीट ऊंचे रावण का दहन

कार्यक्रम की अध्यक्षता हसदेव ताप विधुत गृह कोरबा पश्चिम के कार्यपालक निदेशक श्री एच के सिंह ने की। उन्होंने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उत्सव में पहुंचे सभी नागरिकों व पुतला निर्माण करने वाले कारीगरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की ।

लाल मैदान पर 120 फीट ऊंचे रावण का पुतला अट्टहास करता हुआ खड़ा था। रावण के मुंह से निकलता धुआं, लाल-लाल आंखें और आसमान में बिखरी रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया , तत्पश्चात रावण का दहन किया गया । इस दौरान बिजली कंपनी एवं जिला /पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, पार्षदगण और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं । आभार प्रदर्शन दशहरा उत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री एस.के .गोठी ने किया I

Share Article

Follow Me Written By

Janadesh

Other Articles

Previous

कोरबा के विकास को नई उड़ान, 24 करोड़ से अधिक के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: वन विभाग ने 37 सहायक वन संरक्षकों (SDO) के किए तबादले, देखें पूरी सूची
Next

कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर: iGOT पोर्टल पर पूरे करने होंगे दो कोर्स, सामान्य प्रशासन विभाग ने तय की 31 अक्टूबर की डेडलाइन

Next
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: वन विभाग ने 37 सहायक वन संरक्षकों (SDO) के किए तबादले, देखें पूरी सूची
October 23, 2026

कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर: iGOT पोर्टल पर पूरे करने होंगे दो कोर्स, सामान्य प्रशासन विभाग ने तय की 31 अक्टूबर की डेडलाइन

Previous
October 18, 2026

कोरबा के विकास को नई उड़ान, 24 करोड़ से अधिक के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

Related Posts

RAJYA UTSAV CHHATTISGARH 2026
कोरबा
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस: कोरबा में 2 नवंबर को भव्य ‘राज्योत्सव’ का आयोजन, लोकगायक सुनील सोनी की प्रस्तुति रहेगी खास
Janadesh
November 1, 2026
Breaking news, cg latest hindi news, cg latest news today, CG राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, chhattisgarh news, Daily News, hindi news, India News, raipur
छत्तीसगढ़
CG राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह और संजू देवी को गुण्डाधुर सम्मान; देखें सभी 36 विजेताओं की पूरी सूची
Janadesh
November 1, 2026
1 नवंबर से बिना सेव किए नंबर पर भी दिखेगा नाम
राष्ट्रीय
सावधान! अब अनजान नंबर छिपा नहीं पाएंगे अपनी पहचान, 1 नवंबर से स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम
Janadesh
October 31, 2026
cm chhattisgarh
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, डीए और डीआर में 2% की वृद्धि
Janadesh
October 30, 2026

“राजनीति के गलियारों से लेकर गांव की चौपाल तक, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर का सबसे भरोसेमंद ठिकाना— जनादेश 36गढ़।”

Recent

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस: कोरबा में 2 नवंबर को भव्य ‘राज्योत्सव’ का आयोजन, लोकगायक सुनील सोनी की प्रस्तुति रहेगी खास
November 1, 2026
CG राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह और संजू देवी को गुण्डाधुर सम्मान; देखें सभी 36 विजेताओं की पूरी सूची
November 1, 2026

Categories

accident 2
अंतरराष्ट्रीय 2
अपराध 1
कोरबा 28

Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026, All Rights Reserved.