Janadesh 36garh News
November 1, 2026
  • होम
  • अबाउट
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • संपादकीय व विचार
  • कांटेक्ट

Type and hit Enter to search

Janadesh 36Garh News
Janadesh 36garh News
  • होम
  • अबाउट
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • संपादकीय व विचार
  • कांटेक्ट
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेशचक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ की चेतावनी के मद्देनजर 29 अक्टूबर को शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश
कोरबा

कोरबा: चक्रवात ‘अर्नब’ के खतरे से निपटने रहें मुस्तैद,कलेक्टर ने दिए पुख्ता तैयारी के निर्देश, अधिकारियों को अलर्ट रहने की चेतावनी

Janadesh
October 28, 2026 3 Mins Read

कोरबा, 27 अक्टूबर 2026: कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने समय-सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं, लंबित प्रकरणों और चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी पूरी तरह अलर्ट मोड में रहे I

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय और निर्देश इस प्रकार हैं:

1. चक्रवात ‘अर्नब’ और आपदा प्रबंधन की तैयारी

  • अलर्ट और मुनादी: 28 और 29 अक्टूबर को संभावित तेज आंधी-वर्षा और चक्रवात के मद्देनजर राजस्व अधिकारियों को कोटवारों के माध्यम से गांवों में मुनादी कराने और निचले व जोखिमयुक्त क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
  • सुरक्षा और बैरिकेडिंग: नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने या पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बहने पर तत्काल आवागमन रोककर बैरिकेडिंग कराई जाए।
  • राहत शिविर और चिकित्सा: प्रभावित परिवारों के लिए सामुदायिक भवनों में पेयजल, भोजन और रोशनी के साथ राहत शिविर तैयार रखें। स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रसव संभावित गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए हैं।

2. सीएम हेल्पलाइन और सेवा सेतु पोर्टल के मामलों पर सख्ती

  • स्पेशल क्लोजर पर रोक: कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की वास्तविक और जायज शिकायतों का अनिवार्य रूप से निराकरण किया जाए। अत्यंत आवश्यक स्थिति को छोड़कर शिकायतों का ‘स्पेशल क्लोजर’ न किया जाए।
  • समय-सीमा में समाधान: सेवा सेतु पोर्टल और पसान सहित विभिन्न क्षेत्रों के लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से निपटारा करने को कहा गया है।

3. चावल की गुणवत्ता और मेडिकल सुविधाओं पर कड़ा रुख

  • राशन की जांच: उचित मूल्य दुकानों से खराब चावल वितरण की शिकायतों पर गंभीर रुख अपनाते हुए, जिला स्तरीय समिति गठित कर गोदामों की जांच करने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही अपात्र लोगों द्वारा राशन कार्ड बनवाने वालों की भी जांच होगी।
  • सीटी स्कैन-एमआरआई सुविधा: जिला मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों को जांच के बाहर जाने की स्थिति पर चिंता जताते हुए सीएमएचओ को इस दिशा में शीघ्र ठोस पहल करने को कहा गया।

4. किसानों और विशेष पिछड़ी जातियों (PVTG) के लिए निर्देश

  • धान खरीदी की तैयारी: आगामी धान खरीदी व्यवस्थाओं को समय से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
  • आधार पंजीयन व प्रशिक्षण: ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से पीवीटीजी परिवारों के लिए आधार पंजीयन शिविर लगाने और खनन प्रभावित विद्यार्थियों को नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश व प्रशिक्षण दिलाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया।

5. विकास कार्य और राज्योत्सव की तैयारियां

  • सौर ऊर्जा और आवास: पीएम आवास योजना के तहत लगभग 10,000 हितग्राहियों का लक्ष्य तय करने तथा प्रत्येक विकासखंड में कम से कम एक गांव (पीएम जनमन और पर्यटन गांवों सहित) को शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा से जोड़ने की तैयारी के निर्देश दिए गए।
  • दीपावली से पहले भुगतान: तीन साल से लंबित अप्रारंभ कार्यों को निरस्त कर राशि वापस लेने और दीपावली से पहले कर्मचारियों व कार्यों से जुड़े सभी लंबित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
  • राजोत्सव की तैयारी: 2 नवंबर को घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम परिसर में होने वाले राज्योत्सव समारोह के लिए सभी विभागों को समय पर स्टॉल लगाने और पुख्ता व्यवस्था करने को कहा गया।

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल व श्री ओंकार यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share Article

Follow Me Written By

Janadesh

Other Articles

रायपुर : छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत के नीचे सहेजने की योजना
Previous

रायपुर: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत के नीचे सहेजने की योजना — ‘रियासत वीथिका’ बनेगी आकर्षण का केंद्र

RAJYA UTSAV CHHATTISGARH 2026
Next

राज्योत्सव 2026: 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भव्य आयोजन, देखिए किस जिले में कौन बनेगा मुख्य अतिथि!

Next
RAJYA UTSAV CHHATTISGARH 2026
October 28, 2026

राज्योत्सव 2026: 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भव्य आयोजन, देखिए किस जिले में कौन बनेगा मुख्य अतिथि!

Previous
October 27, 2026

रायपुर: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत के नीचे सहेजने की योजना — ‘रियासत वीथिका’ बनेगी आकर्षण का केंद्र

रायपुर : छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत के नीचे सहेजने की योजना

Related Posts

1 नवंबर से बिना सेव किए नंबर पर भी दिखेगा नाम
राष्ट्रीय
सावधान! अब अनजान नंबर छिपा नहीं पाएंगे अपनी पहचान, 1 नवंबर से स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम
Janadesh
October 31, 2026
cm chhattisgarh
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, डीए और डीआर में 2% की वृद्धि
Janadesh
October 30, 2026
TOLL PLAZA , LOCAL PASS. NHAI NEWS , FASTAG NEWS
राष्ट्रीय
1 नवंबर से लागू होंगे नए FASTag नियम: सफर होगा आसान या जेब पर पड़ेगा असर? जानें पूरी डिटेल्स
Janadesh
October 29, 2026
रायपुर : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में रायपुर में जनसुनवाई, 28 प्रकरणों की सुनवाई
छत्तीसगढ़
रायपुर: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में जनसुनवाई, 28 मामलों पर हुई सुनवाई
Janadesh
October 29, 2026

“राजनीति के गलियारों से लेकर गांव की चौपाल तक, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर का सबसे भरोसेमंद ठिकाना— जनादेश 36गढ़।”

Recent

सावधान! अब अनजान नंबर छिपा नहीं पाएंगे अपनी पहचान, 1 नवंबर से स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम
October 31, 2026
छत्तीसगढ़: दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, डीए और डीआर में 2% की वृद्धि
October 30, 2026

Categories

accident 2
अंतरराष्ट्रीय 2
अपराध 1
कोरबा 27

Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026, All Rights Reserved.