आम जनता को बड़ी राहत: बैंक यूनियनों ने वापस ली हड़ताल
नई दिल्ली,27 सितंबर
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार को हुई अहम बैठक के बाद प्रस्तावित बैंक हड़ताल को टाल दिया गया है। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने पर यूनियनों ने अपना हड़ताल का फैसला वापस ले लिया। इस निर्णय से देशभर के करोड़ों बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है और अब सभी बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी।