राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बस्तर दशहरा के ‘मुरिया दरबार’ में होंगी शामिल; मुख्यमंत्री का निमंत्रण स्वीकार
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं जनजातीय विरासत के प्रतीक ‘बस्तर दशहरा’ में इस वर्ष देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा भेजे गए आमंत्रण को स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को जगदलपुर स्थित मुरिया दरबार में शिरकत करेंगी।
बस्तर की सामाजिक व्यवस्था और संवाद परंपरा में ‘मुरिया दरबार’ का विशेष महत्व रहा है। राज्य सरकार के अनुसार, राष्ट्रपति की इस गरिमामयी उपस्थिति से बस्तर की कला, परंपराओं और जनजातीय संस्कृति को वैश्विक एवं राष्ट्रीय स्तर पर विशेष सम्मान प्राप्त होगा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, बस्तर सांसद महेश कश्यप और संस्कृति विभाग के सचिव विशेष रूप से उपस्थित रहे।