छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनसुरक्षा और विद्यार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कल प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग द्वारा आगामी घंटों में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने अभिभावकों और बच्चों से बारिश के दौरान जलभराव वाले स्थानों और उफनते नदी-नालों से दूर रहने तथा सतर्कता बरतने की अपील की है।
Other Articles
Next
September 26, 2026