प्रतिवर्ष वर्किंग वूमन यूनिटी डी.एस.पी.एम.टी.पी.एस. कोरबा पूर्व के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वर्किंग वूमन यूनिटी द्वारा दिनांक 18.08.2026 को CSEB main Hospital मे रक्तदान शिविर करवाया गया। मु. अभि. श्री संजीव कंसल मुख्य अतिथी के रूप में उपस्थित थे उन्होंने इस तरह के समाजोपयोगी आयोजन की सराहना करते हुए वर्किंग वूमन यूनिटी की सराहना की एवं वर्ष में 2 बार रक्तदान शिविर करने की सलाह दी। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री एस. के. बंजारा भी उपस्थित रहे। अति. मु. अभि. श्री सुनील सरना ने भी रक्तदान के महत्व को बताया वर्किंग वूमन यूनिटी के अध्यक्ष श्रीमति राजेश्वरी रावत, श्रीमति मालती जोशी के मार्गदर्शन में हुए इस रक्तदान में लगभग 20 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। इंन्दिरा गांधी चिकित्सालय कोरबा (छ.ग.) ब्लड बैंक के डॉ. आकांक्षा पाल, श्रीमान संतोष सिंह (लैब टैक्निशियन), कुमारी उमा कर्ष (लैब टैक्निशियन), श्रीमान रोहित कश्यप (ऑपरेटर), श्रीमान सूरज सिदार (वार्ड बॉय) रक्तदान शिविर में सहयोग रहा।

वर्किंग वूमन यूनिटी की कु. मेघा दुबे अप्रेंटिस प्रशिक्षु ने पहली बार रक्तदान किया। सुमन सोमानी, कांता महंत ने भी रक्त दान किया।अति. मु. अभियंता प्रदीप कुमार जोशी 62 वर्ष की उम्र में रक्त दान किया। अमित फुटाने, अनील कुमार गुप्ता, पन्ना लाल साहू, नारायण सिंह ठाकुर, रूपेश देवांगन, के.के. निषाद, सुनील कुमार बरेठ, सागर देवांगन, विनय कुमार नेताम, किशन दास महंत, मनोज कुमार यादव, धनंजय कश्यप, सुरेश कुमार ध्रुव, अजीत बनाफर, संजय कुमार दिव्य, अनुपम पौरानिक, ने भी रक्त दान किया।

डॉ. एस सी खरे ने रक्तदान की महत्वता बताते हुए कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता हैं रक्तदान करने के 48 घंटे के पश्चात पुनः रक्त बन जाता है एवं रक्तदान करने से कोई विपरीत प्रभाव नहीं होता है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करना चाहिए। सी पी जायसवाल, जे पी सोनी, अभिषेक रामटेके, डॉ. निरंजना गवेल एवं समस्त अस्पताल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

सुनील कुमार बरेठ, निखिल कर्ष, दिलीप राव, जीवन दास महंत, सुरेश कुमार ध्रुव का इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।वर्किंग वूमन यूनिटी सदस्यों उर्मिला बनाफर, विभा करनाल, रंजना फुटाने, राजेश्वरी साहू, मेनका साय, सुमन सोमानी, धनेश्वरी साहू, हेमलता गुरूपंच, हेमलता घिररे, माया सिंह, प्रियंका पांडे, मेघा दुबे, खुशी निर्मलकर, नम्रता कंवर सभी का रक्त दान में विशेष सहयोग रहा।
अंत में श्रीमति मालती जोशी वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ ने सभी का आभार व्यक्त किया।