Janadesh 36garh News
November 2, 2026
  • होम
  • अबाउट
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • संपादकीय व विचार
  • कांटेक्ट

Type and hit Enter to search

Janadesh 36Garh News
Janadesh 36garh News
  • होम
  • अबाउट
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • संपादकीय व विचार
  • कांटेक्ट
राष्ट्रीय

देश में बारिश का कहर: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान, यूपी के 16 जिलों में बाढ़ का अलर्ट

Janadesh
August 12, 2026 One Min Read

देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन संभाग के रतलाम, झाबुआ, धार, बड़वानी और इंदौर सहित 5 जिलों में अगले 24 घंटों में 4 इंच से अधिक बारिश की आशंका जताई है, जबकि प्रदेश के 11 अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश और जलभराव के चलते राजधानी भोपाल में लगातार तीसरे दिन स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है, जहाँ पिछले दो दिनों में 8.57 इंच बारिश दर्ज हुई है।

उधर, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश के बाद कुर्ला इलाके में लैंडस्लाइड की दर्दनाक घटना हुई है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। उत्तर प्रदेश में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहाँ 28 जिलों में बारिश और 16 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य की 10 प्रमुख नदियां उफान पर हैं। फर्रूखाबाद में बीते आठ दिनों में गंगा नदी के तेज बहाव में 31 मकान समा चुके हैं, वहीं वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से सभी 84 घाटों की सीढ़ियाँ और रास्ते पानी में डूब गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे इन सभी प्रभावित राज्यों के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं।

Share Article

Follow Me Written By

Janadesh

Other Articles

Previous

रायपुर: हरेली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में दिखी लोक-संस्कृति की जीवंत झांकी

Next

कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित

Next
August 13, 2026

कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित

Previous
August 12, 2026

रायपुर: हरेली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में दिखी लोक-संस्कृति की जीवंत झांकी

Related Posts

1 नवंबर से बिना सेव किए नंबर पर भी दिखेगा नाम
राष्ट्रीय
सावधान! अब अनजान नंबर छिपा नहीं पाएंगे अपनी पहचान, 1 नवंबर से स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम
Janadesh
October 31, 2026
TOLL PLAZA , LOCAL PASS. NHAI NEWS , FASTAG NEWS
राष्ट्रीय
1 नवंबर से लागू होंगे नए FASTag नियम: सफर होगा आसान या जेब पर पड़ेगा असर? जानें पूरी डिटेल्स
Janadesh
October 29, 2026
राष्ट्रीय
IMD Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, जानिए किन 7 राज्यों में रहेगा मौसम का सबसे ज्यादा असर
Janadesh
October 24, 2026
राष्ट्रीय
यूपीआई भुगतान पर MDR शुल्क की डेडलाइन दिवाली तक बढ़ी, व्यापारियों को बड़ी राहत
Janadesh
October 13, 2026

“राजनीति के गलियारों से लेकर गांव की चौपाल तक, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर का सबसे भरोसेमंद ठिकाना— जनादेश 36गढ़।”

Recent

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस: कोरबा में 2 नवंबर को भव्य ‘राज्योत्सव’ का आयोजन, लोकगायक सुनील सोनी की प्रस्तुति रहेगी खास
November 1, 2026
CG राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह और संजू देवी को गुण्डाधुर सम्मान; देखें सभी 36 विजेताओं की पूरी सूची
November 1, 2026

Categories

accident 2
अंतरराष्ट्रीय 2
अपराध 1
कोरबा 28

Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026, All Rights Reserved.