Janadesh 36garh News
November 1, 2026
  • होम
  • अबाउट
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • संपादकीय व विचार
  • कांटेक्ट

Type and hit Enter to search

Janadesh 36Garh News
Janadesh 36garh News
  • होम
  • अबाउट
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • संपादकीय व विचार
  • कांटेक्ट
कोरबा

कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित

Janadesh
August 13, 2026 One Min Read

कोरबा (13 अगस्त 2026): वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में आज कोरबा में एक विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड से शुरू होकर यह यात्रा बुधवारी और महाराणा प्रताप चौक से गुजरते हुए शहर के हृदय स्थल घंटाघर (ओपन थिएटर) पर संपन्न हुई।

‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी और निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, युवा और स्कूली बच्चे शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे जनसमूह ने ‘वंदे मातरम्’ और “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा” के जयकारों से पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने तिरंगे को राष्ट्रीय स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक बताते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री देवांगन और उपस्थित अपार जनसमूह ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और विशेष हस्ताक्षर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Share Article

Follow Me Written By

Janadesh

Other Articles

Previous

देश में बारिश का कहर: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान, यूपी के 16 जिलों में बाढ़ का अलर्ट

Next

स्वतंत्रता दिवस-2026 : माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश-

Next
August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस-2026 : माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश-

Previous
August 12, 2026

देश में बारिश का कहर: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान, यूपी के 16 जिलों में बाढ़ का अलर्ट

Related Posts

COLLECTOR KORBA
कोरबा
कोरबा : चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ के मद्देनजर 29 अक्टूबर को शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश के संबंध में आदेश।
Janadesh
October 28, 2026
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेशचक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ की चेतावनी के मद्देनजर 29 अक्टूबर को शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश
कोरबा
कोरबा: चक्रवात ‘अर्नब’ के खतरे से निपटने रहें मुस्तैद,कलेक्टर ने दिए पुख्ता तैयारी के निर्देश, अधिकारियों को अलर्ट रहने की चेतावनी
Janadesh
October 28, 2026
कोरबा
शतरंज प्रतियोगिता में जिले के 114 खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल, ओपन वर्ग में अर्जुन और ऋषिका बने विजेता
Janadesh
October 27, 2026
cseb chouk korba
कोरबा
कोरबा : सीएसईबी चौक पर नया वेटिंग शेड लोकार्पित, 195 स्ट्रीट लाइटों से रोशन हुए शहर के तीन प्रमुख मार्ग
Janadesh
October 26, 2026

“राजनीति के गलियारों से लेकर गांव की चौपाल तक, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर का सबसे भरोसेमंद ठिकाना— जनादेश 36गढ़।”

Recent

सावधान! अब अनजान नंबर छिपा नहीं पाएंगे अपनी पहचान, 1 नवंबर से स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम
October 31, 2026
छत्तीसगढ़: दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, डीए और डीआर में 2% की वृद्धि
October 30, 2026

Categories

accident 2
अंतरराष्ट्रीय 2
अपराध 1
कोरबा 27

Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026, All Rights Reserved.